14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अजीत जोगी का अंतिम संस्‍कार, नम आखों से दी गई अंतिम विदाई

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) पंचतत्व में विलीन हो गए। गौरेला के ज्योतिपुर के ग्रेवयार्ड में ईसाई रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
ajit_jogi_funeral.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) पंचतत्व में विलीन हो गए। गौरेला के ज्योतिपुर के ग्रेवयार्ड में ईसाई रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर प्रदेश के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहें।

उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह रायपुर से गौरेला के गृहग्राम जोगीसार लाया गया।

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। पिछले 20 दिनों में जोगी को तीसरी बार कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

बता दें कि 74 वर्षीय अजीत जोगी को 9 मई की दोपहर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस की नली में गंगा इमली का बीज फंस जाने से उनकी सांस रुक गई थी और कॉर्डियक अरेस्ट हुआ था। तब से वे वेंटीलेटर पर थे। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था।