
रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Former CM Ajit Jogi) की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि जोगी का स्वास्थ्य अभी हिमो डायनेमिकली स्थिर है।
मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि सोमवार को उनके ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में जो अत्यधिक उतार-चढ़ाव चल रहा था, उसे डॉक्टरों ने अपने अथक प्रयासों और लगाकर निगरानी रखकर फिलहाल नियंत्रण में ले आया है। जोगी अभी कोमा में हैं और उन्हें वेंटीलेटर के जरिए सांस दिया जा रहा है।
रविवार तक जहां दवाओं के जरिए ब्लड प्रेशर स्थिर बना हुआ था, तो सोमवार को एकाएक उसने उतार-चढ़ाव देखा गया। जिसे डॉक्टरों ने नियंत्रित करने की कोशिश में लगे रहे। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि हालत अत्यंत गंभीर है। हर संभव प्रयास जारी है।
बता दें कि 9 मई को अजीत जोगी को अपने बंगले में हार्ट अटैक आया और उसके बाद उन्हें श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां वे वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि एक दिन अंगूठे में और एक दिन आंखों की पुतली ने छोड़ी हरकत देखी गई थी। फिलहाल उनके मस्तिष्क में ब्लड का सरकुलेशन बना हुआ है।
Published on:
19 May 2020 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
