22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरजीत भगत होंगे भूपेश मंत्रिमंडल के 13वें मंत्री, शनिवार को लेंगे मंत्री पद की शपथ

Amarjeet Bhagat: सीतापुर विधायक अमरजीत भगत शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल (Bhupesh Baghel cabinet) में 13वें मंत्री होंगे।

2 min read
Google source verification

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा सीट से विधायक अमरजीत भगत (Amarjett Bhagat) शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल (Bhupesh Baghel cabinet) में मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। अमरजीत भगत भूपेश मंत्रिमंडल में 13वें मंत्री होंगे। उधर, राजभवन में अमरजीत भगत के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं मंत्री बनाए जाने की खबर फैलते ही अमरजीत भगत को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

सरकार में मुख्यमंत्री बघेल के बाद राज्य के सबसे ताकतवर नेता और मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी इशारों-इशारों में साफ कर दिया था कि अगला अध्यक्ष बस्तर से आदिवासी नेता हो सकता है, वहीं सरगुजा से नाता रखने वाले नेता को मंत्री बनाया जा सकता है। सिंहदेव ने अपनी मंशा से राहुल गांधी को भी अवगत करा दी।

आदिवासी विधायक मोहन मरकाम बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष

कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह भगत पहली बार 2003 में सीतापुर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस चुनाव में अमरजीत ने भाजपा के उम्मीदवार राजाराम भगत को हराया था। इसके बाद 2008 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के गणेशराम भगत, 2013 के चुनाव में बीजेपी के राजाराम भगत और 2018 के चुनाव में भाजपा के ही प्रत्याशी गोपाल राम को हराया और लगातार चौथी बार विधायक बने।

भूपेश सरकार के छह महीने पूरे, लोक निर्माण मंत्री ने गिनाई अपने विभाग की उपलब्धियां

कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आदिवासी नेता और विधायक मोहन मरकाम के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मोहन मरकाम (Mohan Markam) को प्रदेश संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मोहन मरकाम पहले आदिवासी नेता हैं, जिन्हें पीसीसी की कमान सौंपी गई है। मरकाम कोण्डागांव विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

Antagarh Tape Case: मंतूराम, जोगी के बाद पुनीत गुप्ता ने भी वॉइस सैंपल देने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ की राजनीति के जानकारों का कहना है कि पार्टी मंडावी और मरकाम में से ही अध्यक्ष चुनकर खुद को आदिवासी हितैषी बताने के साथ इस वर्ग में जनाधार बनाए रखना चाहती है। मरकाम के पक्ष में बड़ी बात यह है कि वे सिंहदेव और भूपेश बघेल दोनों के करीबी हैं। मरकाम के अध्यक्ष बनने पर किसी तरह के टकराव के आसार भी नहीं है।

Amarjeet Bhagat से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग