10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

More Bijli App: विदेश में बैठकर एनआरआई चुका रहे छत्तीसगढ़ का बिजली बिल, जानिए वजह

More Bijli app: छत्तीसगढ़ स्टटे पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) के मोर बिजली ऐप (More Bijli App) से प्रदेशवासियों के अलावा विदेश में बैठे छत्तीसगढ़वासी भी अपनी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
more_app.jpg

More Bijli App: विदेश में बैठकर एनआरआई चुका रहे छत्तीसगढ़ का बिजली बिल, जानिए वजह

रायपुर. More Bijli app: छत्तीसगढ़ स्टटे पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) के मोर बिजली ऐप से प्रदेशवासियों के अलावा विदेश में बैठे छत्तीसगढ़वासी भी अपनी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मोर बिजली ऐप को अब तक 9 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। डाउनलोड करने वालों में 3 हजार 613 एनआरआई भी शामिल है। विदेश में रहकर अपना जीविकोपार्जन कर रहे छत्तीसगढ़वासी प्रदेश में रहने वाले परिजनों की विद्युत संबंधी समस्या की ऐप के माध्यम से शिकायत करके उसका निराकरण करवा रहे हैं और परिजनों का बिजली बिल ऐप के माध्यम से भर रहे हैं।

इन देशों में रहने वाले लोगों ने किया डाउनलोड
मोर बिजली ऐप को भारत के अलावा 26 देशों में रहने वाले छत्तीसगढ़ के निवासियों ने डाउनलोड किया है। ऐप को डाउनलोड करने वालों में संयुक्त राज्य अमेरिका ( यूएसए) में 573, ब्रिटेन में 74, सिंगापुर में 185, सउदी अरब में 120, इंडोनेशिया में 70, संयुक्त अरब अमीरात में 137, नेपाल में 80 लोग शामिल हैं। ऐप के माध्यम से समस्या का समाधान होने पर लोगों ने रेटिंग दी है। वर्तमान में मोर बिजली एप की रेटिंग गूगल में 4.4 स्टार है।

16 प्रकार की सुविधा मिल रही ऐप से
बिजली कंपनी द्वारा बनाए गए मोर बिजली एप के माध्यम से उपभोक्ताओं को 16 प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपना बिल देख सकते है, बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। नया कनेक्शन आवेदन कर सकते है। मीटर रीडिंग की जांच कर सकते है। बिजली बंद होने की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा बिजली भार में बदलाव सहित 16 से अधिक सेवाएं ले सकते है।

बिजली कंपनी के एमडी हर्ष गौतम ने कहा, 9 लाख उपभोक्ताओं ने मोर बिजली ऐप को डाउनलोड करके उपभोक्ता हितैषी बताया है। देश के अलावा विदेश में रहने वाले छत्तीसगढ़वासी भी मोर बिजली ऐप डाउनलोड करके अपने परिजनों की बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं।