नेता प्रतिपक्ष ने उठाई यह मांग
Chhattisgarh Assembly news : इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने चर्चा को 9 दिसम्बर तक टालने की मांग उठाई है। उनका कहना था कि आरक्षण प्रस्ताव से भानुप्रतापपुर में लाभ लेने की कोशिश की जा रही है, जो उचित नहीं है। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष से की आरक्षण पर चर्चा को 9 तारीख तक टालने का आग्रह किया।
4337 करोड़ का है अनुपूरक बजट
मुख्यमंत्री ने 4337 करोड़ का है अनुपूरक बजट पेश किया तो फिर बहस शुरू हो हो गई। विपक्ष ने विशेष सत्र में अनुपूरक बजट पेश करने को नियम विरुद्ध बताते कहा कि वे अनुपूरक बजट की चर्चा में हिस्सा नहीं लेंगे और सदस्यों ने सदन का बहिर्गमन कर दिया।