कांग्रेस बांटेगी मिठाई, फोड़ेगी पटाखे
विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित होने पर कांग्रेस प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में जश्न मनाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, प्रदेश के समस्त जिला, शहर, नगर, ब्लॉकों के अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों, बूथस्तर पर हर्षोल्लास के साथ खुशियां मनाते हुए पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटी जाएं।