सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले दो आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्ष ने संयुक्त संशोधन प्रस्ताव लाने का फैसला लिया है। विपक्ष की मांग है कि एससी (अनुसूचित जाति) वर्ग का आरक्षण 13 की जगह 16 और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) का आरक्षण 4 की जगह 10 फीसदी किया जाए। द्वितीय अनुपूरक बजट को लेकर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है। जानकारों का कहना है कि सरकार ने अभी एसटी४ (अनुसूचित जनजाति) वर्ग को 32, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) को 27, एससी को 13 और ईडब्ल्यूएस को 4 फीसदी आरक्षण देने की बात कहीं है।