अधूरे आवेदनों से बढ़ी परेशानी
देव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड की संपत्ति की नीलामी से 4 करोड़ 14 लाख 97 हजार 304 रुपए राशि वापस की गई। सबसे पहले आवेदन ऑफलाइन मंगाना पड़ा था, जिसमें 16 हजार 200 आवेदन मिले। आवेदनों में गलतियां और गलत बांड पेपर होने के कारण वेब लिंक के माध्यम से रसीद तथा दस्तावेज मंगाए गए, जिसमें 13 हजार 566 लोगों ने ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड किए गए। दस्तावेज जांच के बाद 9 हजार 866 रसीद और बांड सही पाये गए थे।