
Axiom-4 : एक्सिओम 4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय एस्ट्रोनॉट पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Group Captain Shubhanshu Shukla) को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम साय ने इसे अंतरिक्ष अभियान में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि समूचे देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station, ISS) में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करेंगे। यह हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है।
सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा कि-
गगन में लहराया तिरंगा, बढ़ाया मातृभूमि का मान।
आसमान को छूने पहुंचा भारत की संतान।।
Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन, भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। समूचे देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ आप अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल करेंगे। भारत के इस बेटे पर देश को गर्व है।
जय हिन्द!
जय भारत!
Updated on:
25 Jun 2025 11:38 pm
Published on:
25 Jun 2025 11:38 pm
