पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विगत 3-4 दिनों में 8-10 महाविद्यालयों में शिविर लगाकर प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व अन्य के कार्ड बनाए जा चुके हैं। रायपुर जिले में विश्वविद्यालय से संबद्ध 138 महाविद्यालय हैं।