व्यापमं इस परीक्षा का रिजल्ट 18 जून तक जारी कर सकता है। इस साल व्यापमं की ओर से सभी प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे समय से पहले जारी किए गए हैं, ऐसी ही संभावना प्री-बीएड में भी नजर आ रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद 20 जून तक काउंसलिंग के संबंध में स्थिति साफ हो जाएगी। पिछले साल बीएड की काउंसलिंग 27 जून से शुरू हुई थी। इस बार भी तिथियां आसपास ही होंगी।