24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर: जुलाई में सफर का प्लान बना रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

अगर आप ऑफ सीजन में रेल यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि कंफर्म टिकट के लिए आपको जूझना पड़ सकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 7 Jul 2018, 10:30 AM IST

indian railway news

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर: अगर आप जुलाई में सफर का प्लान बना रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

रायपुर. रेलवे का पीक सीजन हो या ऑफ सीजन, मुसाफिरों को सफर के दौरान जूझना पड़ रहा है। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है, स्कूल-कॉलेज शुरू हो चुके हैं फिर भी एक-एक रिजर्वेशन टिकट कन्फर्म होने में लंबा इंतजार करना पड़ता है। रायपुर जंक्शन से आने-जाने वाली गाडिय़ों में यात्रियों के दबाव का आलम यह है कि महीने-डेढ़ महीने पहले तक रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों का टिकट कन्फर्म नहीं हो रहा है। इधर रेलवे का कन्फर्म टिकट देने के सिस्टम पर बातें तो हुई नहीं काम शुरू नहीं हुआ।

रेलवे प्रशासन यात्री सुविधाओं और संरक्षा को सर्वोपरि मानने का दावा तो करता है, लेकिन ऐसे किसी सिस्टम पर अमल करने में तत्पर नहीं दिखाई जाती, जिससे यात्रियों को सीधेतौर पर सुविधा मिल सके। रेलवे की रिजर्वेशन प्रणाली पुराने ढर्रे पर ही चल रही है।

ट्रेनों में वेटिंग सूची 150 से 200 से पार होने के बाद भी रिजर्वेशन टिकट जारी करने का सिलसिला जारी रहता है। जबकि तर्क यह दिया जाता है कि पीक सीजन में बहुत कम वेटिंग टिकट कन्फर्म होता है, लेकिन ऑफ सीजन में 50 से 70 टिकट कन्फर्म होने की संभावना बनी रहती है। इन सब दावों की हकीकत यह है कि ऑफ सीजन में भी पीक सीजन जैसी लंबी प्रतीक्षासूची बनी सूची इस समय भी बनी हुई है।

नए कोच पर रेलवे बोर्ड का पलीता
ट्रेनों में लगातार यात्रियों की संख्या बढऩे की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर जोन ने तीन सौ से अधिक अतिरिक्त कोच उपलब्ध करने का प्रस्ताव पिछले साल रेलवे बोर्ड को भेजा था। लेकिन अभी तक नए कोच नहीं मिलने के कारण न तो डेमू-मेमू लोकल ट्रेनों के कोच की संख्या बढ़ाई जा सकी। न ही 22 कोच वाली ट्रेनों को चौबीस कोच में बदला जा सका। यही वजह है कि यात्रियों का रिजर्वेशन टिकट कन्फर्म नहीं हो पाता है।

थर्ड एसी में वेटिंग 10 से अधिक
हावड़ा से हापा के बीच चलने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में रिजर्वेशन कराने वाले धीरेंद्र गुप्ता कहते हैं कि रेलवे प्रशासन केवल एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया कराने की बातें भर करता है। उन्होंने सपरिवार दो महीना पहले सूरत से द्वारिकापुरी जाने के लिए रिजर्वेशन कराया। लेकिन आज तारीख तक वेटिंग सूची 10 से अधिक बनी हुई है।

शिवनाथ व इंटरसिटी इतवारी स्टेशन तक
नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 एवं 3 में वॉशेबल एप्रॉन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कारण शिवनाथ एक्सप्रेस तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस नागपुर रेलवे स्टेशन के स्थान पर इतवारी रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी। ये दोनों गाडिय़ां 5 अगस्त तक इतवारी स्टेशन तक ही चलाई जाएंगी।

सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद पंवार ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई गाडिय़ों में एक्स्ट्रा कोच लगाने के साथ ही स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। जितने कोच की डिमांड की गई है, उतना मिलने से काफी सहूलियत होगी।