घटनास्थल पर बालक मोंटू का शव देखकर उसकी मां का रो रो कर बुराहाल था। वह एक बात बार-बार दोहरा रही थी कि मेरा बच्चा ला दो…। दूसरी घटना स्थल पर तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, सीएसपी पूर्णिमा लामा, धरसींवा टीआई राजेंद्र दीवान, उरला टीआई बी.एल. चंद्राकर, खमतराई टीआई, सिलतरा चौकी प्रभारी बालेश्वर लहरे आदि पहुंच गए। एनएचआई के अधिकारियों से चर्चा करने के आश्वासन पर ग्रामीण हटे। इसके बाद बालक के शव को मरच्यूरी में रखवाया गया है। बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।