
Unique Wedding
Unique Wedding: Chhattisgarh में एक दूल्हा ने अपनी बारात बैलगाड़ियों से लेकर पहुंचा। इक्कीसवीं सदी में इस शादी के आयोजन ने बीते समय की याद दिला दी। लोगों का कहना है कि दशकों पहले यहां बैलगाड़ियों से ही बारात जाती थी। इस समारोह ने उसी परंपरा की याद दिला दी है। यह शादी समारोह आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। दूल्हा कोपरा क्षेत्र के ग्राम देवरी का रहने वाला है।
इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपने शादी को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के आधुनिकता को अपनाकर लग्जरी शादी कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में ग्राम देवरी निवासी स्व. राजकुमार के सुपुत्र नकुल साहू ने भैंसातरा के कौशल साहू की सुपुत्री पायल साहू से शादी के लिए बैलगाड़ी पर बैठकर आया। रास्ते में आने-जाने वाले लोग घर से निकलकर देखते रह गए।
दूल्हे नकुल साहू ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है, जिससे प्रभावित होकर मैंने भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बैलगाड़ी से बारात जाने का निर्णय लिया। उक्त अवसर पर बैलगाड़ी के सारथी के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी परंपरा को आगे बढ़ाने की जवाबदारी हम सब युवाओं की है। इसी कड़ी में हम सब बैलगाड़ी में बारात प्रस्थान किए हैं।
Updated on:
25 Feb 2023 06:25 pm
Published on:
25 Feb 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
