21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजर में पाए जाते है ये विटामिन तत्व, जो सर्दियों में बचाएंगे आपको इन बड़ी बीमारियों से

सर्दियां शुरू होते ही बाजार में गाजर आना भी शुरू हो गए है। गाजर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
benefits of carrot

गाजर में पाए जाते है ये विटामिन तत्व, जो सर्दियों में बचाएंगे आपको इन बड़ी बिमारियों से

रायपुर. सर्दियां शुरू होते ही बाजार में गाजर आना भी शुरू हो गए है। इस मौसम में गाजर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन A, विटामिन B8, विटामिन C, विटामिन K, पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट, पोटेशियम, आयरन आदि विटामिन्स पाए जाते है। आज हम यहां जानेंगे कि सर्दियों में गाजर कितना फायदेमंद होता है और कैसे ??

1. गाजर में पाया जाने वाला आयरन और फोलेट शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करता है। इसके रोजाना सेवन से एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।

2. सर्दियों में पाचन प्रकिया धीमी हो जाती है। जिससे बदहजमी, गैस और कब्ज जैसी बीमारियां होने लगती है। इस समय गाजर खाने से पेट की इन समस्याओं से निजात मिलती है। साथ ही पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

3. गाजर में भारी मात्रा में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व मौजूद होते है। जो आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। गाजर के सेवन से आंखों की बिमारियों से निजात पाई जा सकती है।

4. इसके अलावा गाजर में बीटा-कैरोटीन, अल्फ़ा-कैरोटीन और लुइटेन जैसे तत्व भी होते है। जो कि अच्छे एंटीऑक्सीडेंट के रूप में जाने जाते है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में रक्त की गति को नियंत्रित करते है, जिससे ब्लड प्रेसर सामान्य रहता है। इसके सेवन से हार्ट हेल्दी और कोलेस्ट्रॉल मेन्टेन रहता है।

5. कैंसर से बचने में ही गाजर सहायक होता है। इसलिए सर्दियों में इसे भोजन के साथ सलाद में नियमित रूप से शामिल करना चाहिए।

6. ठण्ड में गाजर खाने से त्वचा चमकदार रहती है। साथ ही दांत मजबूत होते है और मुंह से आने वाली बदबू भी दूर होती है।

7 . ठण्ड में गाजर खाने से शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है। जिससे सर्दियों में होने वाली खांसी-जुकाम जैसी बीमारियां आसानी से हमे अपना शिकार नहीं बनाती।