
गर्मियों में सत्तू खाने व पीने से होते हैं ये 10 जबरदस्त फायदे, पढ़ें खबर
गर्मी का मौसम (Summer Weather) आते ही हम अपने आप को गर्मी से बचाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। जैसे खान पान के परिवर्तन करना, ठंडी चीजें खाना, कोल्ड ड्रिंक्स आदि। पर क्या आप ये जानते हैं कि इन सभी चीजों के बजाय गर्मी में चने का सत्तू (Sattu) हमारे लिए बेहतर उपाय है। सत्तू (Sattu) सिर्फ खाने में स्वादिस्ट ही नहीं बल्कि हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सत्तू (Sattu) के कुछ ऐसे ही बेमिसाल फायदों के बारे में जिसे शायद अब तक आप नहीं जानते- (Benefits of sattu in Hindi)
1. गर्मी के समय सत्तू (Sattu) हमें लू लगने या गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाता है। सत्तू (Sattu) खाने से शरीर में ठंडक पहुंचती है और लू लगने का खतरा कम हो जाता है।
2. गर्मी के समय (Summer Weather) में सत्तू खाने या उसका शर्बत पीने से भूख और प्यास कम लगती है।
3. गर्मी के समय में अक्सर पेट में दर्द होना या पेट में गर्मी जैसी शिकायतें आती है, ऐसे में सत्तू (Sattu) खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें प्रोटिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
4. चने से बना सत्तू (Sattu) डायबिटीज के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सत्तू खाना चाहिए।
5. सत्तू (Sattu) में पानी में घोलकर शर्बत के रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी लिया जाता है। इससे शरीर में पूरा दिन उर्जा बनी रहती है।
6. सत्तू (Sattu) में निंबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर में सारे मिनरल्स की कमी पूरी होती है।
7. सत्तू की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से गर्मियों (Summer) में इसे खाना या पीना बहुत फायदेमंद होता है।
8. रोजाना खाली पेट सत्तू (Sattu) खाने से पेट से संबंधित बहुत सारी बीमारियां छुमंतर हो जाती हैं।
9. शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। ऐसे में सत्तू (Sattu) को पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
10. सत्तू (Sattu) में प्रोटिन की बेहतरीन मात्रा पाई जाती है। जो हमारे लिवर को मजबूत करती है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
Published on:
21 May 2019 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
