
मोदी सरकार के 12 साल को लेकर भूपेश बघेल का बयान ( Photo - Patrika )
Bhupesh Baghel Political Attack: नरेंद्र मोदी सरकार अगले सप्ताह 12 साल पूरे करने जा रही है। इसे लेकर बीजेपी ने देश भर में जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत सरकार 12 साल में किए कामों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच जाएगी। वहीं इस पर अब कांग्रेस हमलावर हो गई। विपक्ष के नेता मोदी सरकार के विफलताओं को गिना रहे है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया के जरिए कहा कि हम विष्णुदेव साय के शासनकाल में हालात देख रहे हैं। अगर हम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने की उपलब्धियों की बात करें, तो छात्र NEET को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। आम नागरिक डीजल और पेट्रोल के बारे में पूछ रहे हैं। महिलाएं पूछ रही हैं कि गैस सिलेंडर कहां हैं। युवा पूछ रहे हैं कि नौकरियां कहां हैं। ये वो सवाल हैं जो उठाए जा रहे हैं। लेकिन डरी हुई सरकार चुप्प है, जवाब नहीं दे पा रही है।
साय सरकार द्वारा चलाई जा ही सुशासन तिहार का एक वीडियो बीजेपी छत्तीसगढ़ ने शेयर किया है। जिसमें भूपेश बघेल को लेकर हमला बोला है। एक्स पर लिखा कि एक तरफ अहंकार, दूसरी तरफ संवाद, सम्मान और समाधान। कांग्रेस शासन में युवाओं की आवाज को दबाने और उन्हें अपमानित करने की घटनाएं सामने आती थीं। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवाओं के प्रति व्यवहार कई बार सवालों के घेरे में रहा। वहीं आज भाजपा की सुशासन सरकार में युवा खुलकर अपनी बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने रख रहे हैं। उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है और समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है।
मोदी सरकार के 12 साल पूरे पर बीजेपी ने प्लान तैयारी लिया है। ( Chhattisgarh News ) इसी के तहत 5 से 21 जून तक देश भर में विभिन्न जनसंपर्क, सेवा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी इसे "बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" के रूप में मनाने जा रही है। पार्टी ने इन वर्षों को गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान, किसानों के हित, महिला सशक्तिकरण और समग्र विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 8 से 12 जून तक मीडिया संवाद आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और पार्टी नेता सरकार की उपलब्धियों और विकास यात्राओं को जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान बुकलेट भी जारी करेंगे।
Updated on:
04 Jun 2026 06:28 pm
Published on:
04 Jun 2026 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
