
अतिथि शिक्षकों, पटवारी, मितानिनों, पंचायत सचिवों के वेतन में बढ़ोतरी, भूपेश सरकार ने एक साथ की बड़ी घोषणा
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक साथ कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम बघेल ने सदन में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया। सीएम ने सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की।
इसका लाभ लगभग 5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इसके बाद संविदा कार्यरत 37 हजार कर्मचारियों के वेतन में २७ फीसदी वृद्धि का ऐलान किया है। सीएम ने अतिथि शिक्षकों, पटवारी, मितानिनों, पंचायत सचिवों के वेतन में बढ़ोतरी कर खुशखबरी दी है।
देखिए सीएम बघेल की बड़ी घोषणाएं
राज्य के लगभग 05 लाख शासकीय सेवकों को 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की घोषणा करता हूँ।
संविदा वेतन पर विभिन्न विभागों में कार्यरत 37 हजार संविदा कर्मचारियों को सविंदा वेतन में 27 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने की घोषणा करता हूँ।
शासकीय विभागों में कार्य करने वाले अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल एवं उच्च कुशल दर के कर्मचारियों को 4 हजार रुपए मासिक की श्रम सम्मान राशि दिए जाने की घोषणा करता हूँ।
स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह 2 हजार रुपए अतिरिक्त मानदेय दिए जाने की घोषणा करता हूँ।
पटवारियों को प्रतिमाह 500 रुपए संसाधन भत्ता दिए जाने की घोषणा करता हूँ।
शासकीय कर्मचारियों को बी श्रेणी के शहरों के लिए 9 प्रतिशत एवं सी व अन्य श्रेणी के शहरों के लिए 6% की दर से गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने की घोषणा करता हूँ।
पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता:15 साल से कम सेवाकाल- 2500 रुपए की वृद्धि , 15 साल से अधिक सेवाकाल- 3000 रुपए की वृद्धि
इसके अतिरिक्त पंचायत सचिवों को अर्जित अवकाश, मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश, 10 लाख तक की उपादान राशि एवं 5 लाख तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का भी लाभ दिए जाने की घोषणा करता हूँ।
पुलिस विभाग में कार्यरत आरक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को कुल 8 हजार रुपया वार्षिक किट भत्ता दिए जाने की घोषणा करता हूँ।
(दिए जाने वाले विभिन्न आयटम्स के ऐवज में)
मितानिन ट्रेनर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क ऑपरेटरों की दैनिक प्रोत्साहन राशि में 100 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की घोषणा करता हूँ।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अधिकतम सहायता राशि की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा करता हूँ।
Published on:
19 Jul 2023 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
