भिलाई . कोरोनाकाल में जिन विद्यार्थियों ने अपने घर बैठकर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा लिखी, वे इस साल हुए ऑफलाइन परीक्षा में ढेर हो गए। विवि ने मंगलवार को बीए भाग-2 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। इसमें पोस्ट कोरोना इम्पैक्ट दिखाई दिया है। परीक्षा में शामिल हुए 24,382 विद्यार्थियों में से महज 8268 ही उत्तीर्ण हो पाए हैं।