CM Vishnudeo sai security: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जहां एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा था। CM कक्ष के बाहर रोककर युवक से पिस्टल जब्त की गई। वहीं इस मामले को लेकर 8 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। बता दें कि शख्स जशपुर का रहने वाला है। इस खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ हैं।