8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, CRPF के 4 जवान शहीद, राज्यपाल ने जताई संवेदना

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News

VIDEO: बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, CRPF के 4 जवान शहीद, राज्यपाल ने जताई संवेदना

रायपुर/जगदलपुर. विधानसभा चुनाव के ठीक पहले और पवित्र करवा चौथ पर्व के दिन माओवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बीजापुर जिले में बासागुड़ा थाना क्षेत्र के मुरदंडा गांव के पास शनिवार शाम 4.30 बजे माओवादी हमले में केंद्रीय सुरक्षा बल के 4 जवान शहीद हो गए। वहीं, दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को ही बीजापुर के पड़ोसी जिले सुकमा के कोंटा से प्रचार अभियान की शुरुआत की है।

बस्तर के डीआइजी रतनलाल डांगी ने बताया कि सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान मुर्दोण्डा गांव के पास माओवादियों ने बारूदी सुरंग (आइइडी) विस्फोट किया। इसकी चपेट में आने से चार जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है। बस्तर के डीआइजी रतनलाल डांगी ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग की जा रही है। साथ ही अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।

ये जवान शहीद
मीर मैतउर रहमान (50), एएसआइ, पश्चिम बंगाल
बी.एम. बेहरा (43), प्रधान आरक्षक, ओडिशा
सी.एच. प्रवीण (21),
आरक्षक, आंध्रप्रदेश
श्रीनुकुमार (26),
आरक्षक, आंध्रप्रदेश

प्रधानमंत्री की 9 को सभा
बता दें कि बस्तर संभाग की 12 सीटों में 12 नवम्बर को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा 9 नवम्बर को बस्तर इलाके में प्रस्तावित है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग