15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF की वार्षिक लेखा पर्ची जारी, वेबसाइट पर ऐसे करें डाउनलोड

Chhattisgarh News: सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 की GPF (सामान्य भविष्य निधि) वार्षिक लेखा पर्ची जारी कर दी गई है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

महानदी भवन नवा रायपुर (photo Patrika)

Employees News: छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की सामान्य भविष्य निधि (GPF) की वार्षिक लेखा पर्ची जारी कर दी गई है। अब राज्य के सभी पात्र अधिकारी और कर्मचारी अपनी GPF खाते का वार्षिक विवरण ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने लेखा पर्ची को अपनी आधिकारिक वेबसाइट, राज्य शासन के e-Kosh पोर्टल और DigiLocker पर उपलब्ध करा दिया है।

वेबसाइट पर भी अपलोड

उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों व अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के सामान्य भविष्य निधि वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक लेखा पर्ची कार्यालय प्रधान महालेखाकार छत्तीसगढ़ रायपुर की विभागीय वेबसाइट http://cag.gov.in/ae/chhattisgarh/en एवं राज्य शासन की वेबसाइट e-Kosh www.treasury.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है, इसे डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। इसके अलावा वार्षिक लेखा विवरण 2025-26 डीजीलाकर्स (Digilocker) प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध कराया गया है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

यह सुविधा छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ अखिल भारतीय सेवा (All India Services) के अधिकारियों के लिए भी उपलब्ध कराई गई है। संबंधित कर्मचारी अपने GPF खाते की पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।

कर्मचारियों से लेखा पर्ची जांचने की अपील

उप महालेखाकार कार्यालय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी वार्षिक लेखा पर्ची डाउनलोड कर उसमें दर्ज अंशदान, ब्याज और अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है तो संबंधित कार्यालय से संपर्क कर उसका समय रहते निराकरण कराया जा सकता है। GPF की वार्षिक लेखा पर्ची जारी होने से सरकारी कर्मचारियों को अपने भविष्य निधि खाते की अद्यतन जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

DigiLocker पर भी उपलब्ध हुआ वार्षिक विवरण

सरकारी कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष GPF वार्षिक लेखा विवरण 2025-26 को DigiLocker पर भी उपलब्ध कराया गया है। इससे कर्मचारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से कभी भी दस्तावेज़ देख और सुरक्षित रख सकते हैं।

इन प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं डाउनलोड

प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़, रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट
राज्य शासन का e-Kosh पोर्टल
DigiLocker प्लेटफॉर्म