
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला (Photo Patrika)
Job Fair: मूक-बधिर दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), रायपुर द्वारा 17 जुलाई 2026 को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और योग्य पुरुष मूक-बधिर दिव्यांग अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। रोजगार मेला 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन्स, रायपुर स्थित विशेष रोजगार कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसका समय प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के इनोवेटिव रिटेल कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा पिकर पैकर के 4 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण, उम्र 18-35 वर्ष के पुरुष मूक बधिर दिव्यांग आवेदकों को वेतनमान 10 से 15 हजार रुपए पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा द्वारा सिनियर असिस्टेंट के 15 पद व वेयर हाउस हेल्पर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, उम्र 18-30 वर्ष पुरुष मूक बधिर दिव्यांगजन शामिल हो सकते है। वेतनमान 10 से 12 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र जिला रायपुर रहेगा। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग के पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in या आवेदक अपने मोबाईल पर ‘‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’’ के माध्यम से आॅनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। आॅनलाईन आवेदन करने के लिए आवेदक का रोजगार पंजीयन नंबर होना जरूरी होता है। ऐसे आवेदक जिनका रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है वे ‘‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’’ के माध्यम से रोजगार पंजीयन कर सकते है।
विशेष रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही रिक्तियों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के पोर्टल पर भी उपलब्ध है।
Updated on:
15 Jul 2026 06:39 pm
Published on:
15 Jul 2026 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
