7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fitness Certificate: दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, रायपुर में ही बनेगा उपयुक्तता प्रमाण-पत्र, जबलपुर जाने की जरुरत नहीं

Fitness Certificate Raipur: दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर। 8 और 9 जुलाई को रायपुर में विशेष शिविर में उपयुक्तता प्रमाण-पत्र बनाया जाएगा। अब इसके लिए जबलपुर जाने की जरूरत नहीं होगी।
2 min read
Google source verification
Fitness Certificate in Raipur

शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार रायपुर (Photo Patrika)

Disability Certificate: भारत सरकार एवं श्रम मंत्रालय के नेशनल कॅरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन के लिए) रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 8 एवं 9 जुलाई 2026 को प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार रायपुर में किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होना है।

जबलपुर जाने की जरुरत नहीं

छत्तीसगढ़ राज्य के दिव्यांगजनों को इस प्रमाण-पत्र के लिए जबलपुर जाना होता है। राज्य के शिक्षित दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए भारत सरकार श्रम मंत्रालय के नेशनल कॅरियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एब्ल्ड जबलपुर द्वारा दिव्यांगजनों को उनके दिव्यांगता का परीक्षण कर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।

ये दस्तावेज साथ लाना होगा

इस शिविर में भाग लेने के लिए दिव्यांगजन अभ्यर्थी को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से है), पासपोर्ट आकार के दो फोटो तथा पाठ्यक्रम जिसमें प्रवेश लेना चाहता हो उसका प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। शिविर में आने-जाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई मार्गव्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकार की पहल से मिलेगी बड़ी सुविधा

राज्य के शिक्षित दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है। नेशनल करियर सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, जबलपुर के विशेषज्ञ दिव्यांगजनों की दिव्यांगता का परीक्षण करेंगे और संबंधित व्यावसायिक या तकनीकी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उनकी उपयुक्तता के आधार पर प्रमाण-पत्र जारी करेंगे। इससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाएगी।

दिव्यांगजनों के लिए बड़ी पहल

रायपुर में आयोजित यह शिविर छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इससे उन्हें उपयुक्तता प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए दूसरे राज्य की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। समय और धन की बचत के साथ-साथ प्रवेश प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक आसान और सुलभ हो जाएगी। यह पहल दिव्यांगजनों को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।