7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 जुलाई से पहले IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP, रायपुर कमिश्नरेट के DCP भी बदलेंगे, देखें संभावित नाम

Chhattisgarh IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद दुर्ग, सरगुजा और राजनांदगांव समेत तीन रेंज के आईजी बदलेंगे। इससे पहले संभावित नाम सामने आए है..
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh police promotion

Chhattisgarh police ( File Photo - Patrika )

Chhattisgarh IPS Officers Transfer: राज्य पुलिस महकमे में जल्द ही महानिरीक्षक से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। इसके लिए गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी लगातार कवायद में जुटे हुए हैं। तबादलों की संभावित सूची को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है, जो इस वक्त होल्ड पर है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि 15 जुलाई से पहले यह बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कभी भी सामने आ सकती है, जिसमें करीब 12 से अधिक सीनियर अधिकारियों के प्रभार बदले जाने की प्रबल संभावना है।

Chhattisgarh IPS Transfer News: तीन पुलिस रेंज के आईजी बदलने की तैयारी

सामने आ रही संभावित सूची के अनुसार, दुर्ग, सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के आईजी बदले जा सकते हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के डायरेक्टर अजय यादव को राजनांदगांव रेंज का नया आईजी बनाया जा सकता है। बालाजी राव सोमावर को राजनांदगांव से हटाकर सरगुजा रेंज की कमान सौंपी जा सकती है। वर्तमान में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा को दुर्ग रेंज भेजा जा सकता है। दुर्ग रेंज के वर्तमान आईजी अभिषेक शांडिल्य को चंदखुरी अकादमी या फिर पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस सूची में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह और जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह के नामों पर भी विचार चल रहा है।

रायपुर कमिश्नरी और जिलों के कप्तानों में होगा फेरबदल

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ उपायुक्तों और कई जिलों के एसपी के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रायपुर में पदस्थ डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता को दंतेवाड़ा, मयंक गुर्जर को बीजापुर और संदीप पटेल को सुकमा का एसपी बनाया जा सकता है। इन अधिकारियों के स्थान पर राजेश कुकरेजा, चंद्रमोहन सिंह और त्रिलोक बंसल को रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी के रूप में तैनात किया जा सकता है। इसके अलावा डीआईजी प्रशांत ठाकुर, राजेश अग्रवाल और रामकृष्ण साहू को मैदानी पोस्टिंग से हटाकर पुलिस मुख्यालय वापस लाया जा सकता है।

जिलों के संभावित नए कप्तान:

भोजराम पटेल (मुंगेली एसपी): बेमेतरा एसपी बनाए जा सकते हैं।
किरण गंगाराम (सुकमा एसपी): कोरिया जिले की कमान संभाल सकते हैं।

निखिल राखेचा (कांकेर एसपी): अंबिकापुर (सरगुजा) भेजे जा सकते हैं।
राय गौरव रामप्रवेश (दंतेवाड़ा एसपी): सूरजपुर के नए कप्तान हो सकते हैं।

जितेन्द्र यादव (बीजापुर एसपी): मुंगेली जिले के एसपी बनाए जा सकते हैं।