
BJP नेताओं ने किया गोठान का निरिक्षण कहा - चारा घोटाला से भी बड़ा गोठान घोटाला
Raipur Breaking News : भाजपा के प्रतिनिधि मंडल एवं कार्यकर्ताओं की टीम शनिवार को गोठान का निरीक्षण करने पहुंची और यहां की स्थितियों का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने पाया कि यहां न गाय है न हीं गोबर बेचा जा रहा है। (Raipur News update) गोठान में गाय के रखरखाव हेतु कोई व्यवस्था नहीं मिली ऐसा लगा यहां कभी गाय रही ही नही।
BJP - छत्तीसगढियों की भावना से खिलवाड़
पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने बताया कि कांग्रेस की सरकार जबसे सत्ता में आयी है, उसने बेदर्दी से प्रदेश के संसाधनों की लूट की है। सबसे शर्मनाक घोटाला इस सरकार ने गौमाता के नाम पर किया है। कथित नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के नाम पर इसने वोट हासिल किया।(CG BJP party) छत्तीसगढियों की भावना से खिलवाड़ किया और इस मद में भी अभी तक सामने आए तथ्यों के अनुसार गोठान के नाम पर विभिन्न मदों से खर्च की गयी 1300 करोड़ से अधिक की राशि का दुरुपयोग कर इसमें भारी घोटाला किया गया है।
आप सब गोठान देख कर समझ सकते हैं कि इसके नाम पर भी कैसा घोटाला किया गया है। गोठान निरीक्षण में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, विजय तिवारी, जयकृष्ण पाणिग्रही, डाक्टर राजपूत, अरूण परिहार,प्रवीण सांखला, खितेश मौर्य,राम सहित कई कार्यकर्ता माजूद रहे।
लगाए यह आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकारी दावे के अनुसार ही बात करें तो प्रदेश में कथित तौर पर 9790 गोठान कार्यरत हैं। गोठानोंद्य मे कहीं भी कोई व्यवस्था नहीं है। भूपेश जी कहते हैं कि प्रत्येक गोठान में लगभग 8 लाख से 19 लाख रुपया खर्च किया है। ( CG Gothan yojna) इसके अलावा 10 हजार रुपया प्रतिमाह रखरखाव के नाम पर अलग से गोठानों के नाम पर भेजा जा रहा है, उसका अधिकांश भाग भ्रष्टाचार की ही भेंट चढ़ रहा है। भारत सरकार ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, 14वां वित्त, 15वां वित्त, एलड्ब्ल्यूजी, रूर्बन, डीएमएफ जैसे मदों में राशि भेजी है।
उस पैसों को भी डायवर्ट कर गोठान के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया। प्रत्येक गोठान में 300 गाय रखने का नियम है। जहां एक भी पशु नही है। (CG News update) इसके अलावा अन्य अनियतिताताओं की बात उन्होंने कही है। इस अभियान में हर मंडल में प्रदेश के पदाधिकारी कम से कम 10 गोठानों का दौरा करेंगे। गोठानों में जा कर का जमीनी हाल पता करने द्मगोठान का गोठद्य करेंगे।
Published on:
21 May 2023 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
