6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया खास प्लान… चुनाव प्रबंध के लिए बनाई 36 समितियां

Loksabha Election 2024 : सियासत की जंग में सब जायज है की तर्ज पर भाजपा चुनावी अभियान चल रहा है। लोकसभा चुनाव में हर मोर्चे पर विरोधी पार्टियों से चार कदम आगे रहने का प्लान बनाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_single_flag.jpg

Loksabha Election 2024 : सियासत की जंग में सब जायज है की तर्ज पर भाजपा चुनावी अभियान चल रहा है। लोकसभा चुनाव में हर मोर्चे पर विरोधी पार्टियों से चार कदम आगे रहने का प्लान बनाया है। चुनावी प्रबंधन के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 36 समितियां बनाई है। हर सेक्टर के लिए समितियां बनाकर चुनावी शतरंज की सियासी बिसात भाजपा ने बिछा दी है। अब इसी सियासी बिसात में भाजपा प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भारी वोटों से फतह करने का लक्ष्य तय किया है।

हर सप्ताह समीक्षा

भाजपा ने सभी 36 चुनाव समितियों को सौंपी चुनावी कार्यों की हर सप्ताह समीक्षा करती है। समितियों के कार्यों पर प्रदेश भाजपा संगठन के आला नेताओं से लेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी तक नजर रखते हैं। हर सप्ताह होने वाली समीक्षा के दौरान समितियों के पदाधिकारियों, संयोजकों, सह संयाेजकों के कार्यों में कमी पाए जाने पर आगे की रणनीति बताकर किस तरह से सियासी जमीन मजबूत करना है इस बारे में भी बताया भी जाता है।

ये समितियां गठित

चुनाव प्रबंधन कमेटी, घोषणा पत्र सुझाव समिति, दीवार लेखन,होर्डिंग समिति,महिला स्व सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान,गांव चलो अभियान,राम मंदिर दर्शन,बूथ शक्तिकरण अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना अभियान, पीएम स्व निधि योजना, लाभार्थी संपर्क योजना, मुख्य चुनाव कार्यालय को-आर्डिनेशन, अतिथि विभाग, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क विभाग, सोशल मीडिया, साहित्य सामग्री निर्माण, प्रवास वीडियो विभाग, डिजिटल विभाग, संकल्प पत्र, झुग्गी झोपड़ी अभियान, सामाजिक संपर्क अभियान आदि प्रमुख हैं।


नितिन नबीन आज लेंगे मैराथन बैठक

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी नितिन नबीन मंगलवार को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर दो बजे करीब रायपुर पहुंचे। वे तीन बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति सहित अन्य प्रमुख समितियों द्वारा अब तक चलाए गए चुनावी कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।