रायपुर

पूर्व मंत्री लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडे को बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, देखें केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची

BJP release the list of national office bearers : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव किया है। इसी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में छत्तीसगढ़ से दो नए नामों को भी शामिल किया है।

less than 1 minute read
Jul 29, 2023
पूर्व मंत्री लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडे को बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, देखें केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची

BJP Announces New Team: रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव किया है। इसी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में छत्तीसगढ़ से दो नए नामों को भी शामिल किया है। पूर्व मंत्री लता उसेंडी और सांसद सरोज पांडे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BJP Announces New Team: वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लिस्ट में पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह का नाम बरकरार है। उनकी जिम्मेदारी को जस का तस रखा गया है। बता दें कि डॉक्टर रमन सिंह पहले से ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। अब लाता उसेंडी और सरोज पांडे को केंद्रीय पदाधिकारियों में जगह मिलने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

BJP Announces New Team: केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में छत्तीसगढ़ से दो नए नामों को शामिल करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुटकी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, अभी तो कार्यकारिणी में कुछ दिन पहले धरमलाल कौशिक को भी लिए हैं। चुनाव को देखते हुए इन लोगों का कद थोड़ा बढ़ाया गया है। लता उसेंडी भी रमन सिंह के मंत्रिमंडल में रही हैं। सरोज पांडे की अपनी पहचान है।

Published on:
29 Jul 2023 02:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर