6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के उड़ गए थे होश लड़की की लाश के हिस्से बटोरने में, जब बॉयफ्रेंड ने खोला राज….

युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गयी । इस लाश को 60 फीसदी हिस्से को कुत्ते नोच-नोचकर खा चुके थे। जब इस मामले का राज खुला तो सभी सन्न रह गए।

2 min read
Google source verification
crime news

पुलिस के उड़ गए थे होश लड़की की लाश के हिस्से बटोरने में, जब बॉयफ्रेंड ने खोला राज....

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस को एक युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गयी थी। दरअसल, इस लाश के आधे हिस्से को कुत्ते नोच-नोचकर खा चुके थे। जब इस मामले का राज खुला तो सभी सन्न रह गए।

यह मामला बलौदा का है। मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर की दोपहर दो बजे आसपास के लोगों ने अमरैया डबरी के मुक्तिधाम में एक अज्ञात युवती का शव देखा था। शव 15 दिन पुराना था। शरीर के 60 फीसदी हिस्से को कुत्ते नोच-नोचकर खा चुके थे। बदबू आने के बाद भी लोग वहां देखने पहुंचे थे। सिर व शरीर के उपरी हिस्से का पता नहीं चलने के कारण लोग उसे पहचान नहीं पाए। केवल शरीर का निचला हिस्सा ही नजर आ रहा था। आसपास के लोगों ने शिनाख्तगी की कार्रवाई की।

जिस पर पुलिस को पता चला कि उक्त लाश तालाब के पास ही रहने वाली युवती जमुना पिता पितरू कहरा (19) की थी। चार दिन बाद उसका सिर का पास के खेत में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू। जिसमें पता चला कि जमुना का वार्ड नंबर 5 बलौदा निवासी रवि थवाइत पिता समय लाल के साथ बहुत पुराना प्रेम प्रसंग था। घटना से तीन चार दिन पूर्व जमुना का रवि के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

27 सितंबर को रवि अपनी प्रेमिका जमुना को आम के पेड़ के नीचे मोबाइल से किसी से बात करते देख लिया और जमुना को अमरैया डबरी के पास बुलाया। रवि का कहना था कि तुम्हारा किसी और से गलत संबंध है मै इस बात को तुम्हारे घर में बताउंगा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और रवि ने उसकी गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।शव को ठिकाना लगाने के लिए वह तालाब में साड़ी से ढंक दिया था। 15 दिन बाद शव का सुराग तब लग जब शव को जानवर नोचकर खा रहे थे।

संदेह के आधार पर रवि को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को घुमाता रहा फिर अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी रवि थवाइत को धारा 302, 201 के तहत जुर्म दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है। हत्या गुत्थी सुलझाने में बलौदा टीआई आके तोड़े, क्राइम ब्रांच प्रभारी मुकेश पांडेय सहित उनकी टीम का योगदान था।