
रायपुर पुलिस रेंज में एक साथ 95 टीमों ने 5 जिलों में 384 जगहों पर मारे छापे, शराब का धंधा करने वाले 126 गिरफ्तार(photo-patrika)
CG Raid News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस रेंज के 5 जिलों में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने शनिवार-रविवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की 95 टीमों ने एक साथ अलग-अलग छापे मारे। इसमें 126 शराब तस्करों सहित गांजा व नशे की गोलियां बेचने वालों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ आम्र्स एक्ट और वारंटियों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।
पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन निश्चय के तहत रायपुर पुलिस रेंज के बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और रायपुर ग्रामीण में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, आम्र्स एक्ट, वारंट तामील और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
इसके लिए सभी जिलों की 95 टीमें लगी। टीमों ने कुल 384 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान आबकारी एक्ट कुल 126 मामले दर्ज किए गए। नारकोटिक्स एक्ट के तहत 22 केस दर्ज हुए। इसमें 21.945 किलोग्राम मादक पदार्थ और 60 टेबलेट जब्त किए गए। इसी तरह आम्र्स एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज हुए। इनमें 2 पिस्टल भी जब्त की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने 174 संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसी तरह 31 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 14 स्थायी सहित 46 वारंटों को तामिल किया गया। 4 अन्य मामलों में आरोपियों को पकड़ा गया। रायपुर ग्रामीण, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने अभियान के लिए राजपत्रित अधिकारियों से लेकर टीआई के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई। कुल 95 टीम बनाई गई।
Published on:
06 Apr 2026 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
