26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान शिव की शोभायात्रा से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक ने बुरी तरह कुचला… सडक़ पर ही तड़पकर मौत

Raipur Road Accident : आमानाका इलाके में सरोना ओवरब्रिज एक्सीडेंट पाइंट बन गया है। ओवरब्रिज पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

2 min read
Google source verification
accident.jpg

Road Accident In Raipur : आमानाका इलाके में सरोना ओवरब्रिज एक्सीडेंट पाइंट बन गया है। ओवरब्रिज पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार-रविवार की रात एक और हादसा हो गया। अज्ञात ट्रक वाला बाइक सवार युवक को रौंदते हुए फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी ट्रक का पता नहीं चल पाया है। इसी तरह तेलीबांधा इलाके के वीआईपी रोड में तेज रफ्तार हाइवा ने एक युवक की जान ले ली।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की संभावना तलाशने पहुंचे वैज्ञानिक, वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

Road Accident : पुलिस के मुताबिक संजय नगर निवासी 46 वर्षीय चंद्रशेखर साहू अपनी बाइक से रात करीब 12.15 बजे घर लौट रहा था। वह सरोना ओवरब्रिज पर ही पहुंचा था, उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी बाइक ट्रक में ही फंस गई। चंद्रशेखर भी उसके नीचे आ गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे एम्स ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। युवक भगवान शिव की शोभायात्रा में शामिल होने चंदनडीह गया था।

वीआईपी रोड में घुसी हाइवा ने ली युवक की जान

तेलीबांधा इलाके के वीआईपी रोड में घुसी हाइवा ने एक युवक की जान ले ली। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोपहिया सवार 28 वर्षीय आशीष त्रिपाठी और डिंपल यादव को हाइवा सीजी 04-एमए 1421 ने मौलश्री विहार के पास टक्कर मार दिया। इससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। डिंपल को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : बालोद में बड़ा हादसा.... कार पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, दिल्ली निवासी की महिला समेत चार की मौत

पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं

सरोना ओवरब्रिज पर इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ माह पहले एम्स से इलाज करवाकर बाइक से अपने रिश्तेदार के साथ लौट रही बुजुर्ग को भी तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। दोपहिया सवार एक अन्य युवक को भी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दिया था। दरअसल टाटीबंध चौक से सरोना ओवरब्रिज तक भारी वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है। तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। इसके चलते भारी वाहन चालक बेखौफ होकर किसी को भी टक्कर मार देते हैं।