
पूर्व MLA गुरुमुख सिंग होरा अब नहीं लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
रायपुर। CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी भगदड़ मची हुई है। टिकट नहीं मिलने पर नेता रूठकर या तो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर रहे हैं या फिर दूसरी पार्टी का हाथ थाम रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई हैं कि कांग्रेस के दावेदार पूर्व MLA गुरुमुख सिंग होरा अब निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक यह फैसला कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर लिया गया। जहां गुरुमुख सिंग होरा नामाकंन दाखिल नहीं करेंगे। बता दें कि आज होरा नामांकन दाखिल करने वाले थे। वहीं धमतरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर पुनर्विचार के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस ने धमतरी विधानसभा से ओंकार साहू को टिकट दे दिया हैं। वहीं इस बार गुरमुख सिंह होरा को टिकट नहीं मिला है।
Updated on:
27 Oct 2023 12:27 pm
Published on:
27 Oct 2023 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
