2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनवर ढेबर के घर EOW-ACB की रेड, शराब घोटाला मामले में मिला अहम सबूत, हो सकती है गिरफ्तारी

Big Breaking: अख्तर ढेबर, जुनैद ढेबर और अनवर ढेबर के घर EOW -ACB ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार, शराब घोटाला मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
raid_in_ejaj_dhebar_house.jpg

Raid In Mayor Ejaz Dhebar House: अख्तर ढेबर, जुनैद ढेबर और अनवर ढेबर के घर EOW (Economic Offence Wing) -ACB (Anti Corruption Bureau) ने छापा मारा है। सुबह 6 बजे से 16 अधिकारी मेयर एजाज ढेबर के घर और ठिकानों पर दबिश देकर जांच में जुटे है। सूत्रों के अनुसार, शराब घोटाला मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें की, शराब घोटाला मामले में आज EOW ने अनवर ढेबर के साथ अरविंद और अरुणपति त्रिपाठी को कोर्ट में पेश किया है।

यह भी पढ़ें: राजनाथ और शाह ऐसे दिलाएंगे भाजपा को जीत, राहुल-प्रियंका ने भी कसी कमर, कल से धुआंधार चुनावी प्रचार शुरू

शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर के साथ अरविंद सिंह को EOW ने 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। वहीं बिहार से अरुणपति त्रिपाठी को कल यानी 11 अप्रैल दिन गुरूवार को गिरफ्तार किया था। EOW-ACB ने छापेमारी की कार्रवाई शराब घोटाले के जांच में की है। कार्रवाई में 16 अधिकारी एजाज ढेबर के घर और उनके ठिकाने स्टेशन रोड में स्थित होटल वेनिंगटन में छापा मारा है।