रायपुर. 1 अप्रैल के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में अब बीएस-4 वाहनों की न तो बिक्री होगी और न ही उसका रजिस्ट्रेशन होगा। बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। परिवहन सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा है कि हालांकि बीएस-4 जो पहले से खरीदे गए हैं उनके चलाने पर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी। उन्हें केवल प्रदूषण प्रमाण पत्र अद्यतन रखना होगा।