23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में बुलडोजर एक्शन! सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने सामुदायिक भवन को ढहाया, भारी पुलिस बल तैनात

Bulldozer Action in Raipur: रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने एक विवादित सामुदायिक भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। आरोप है कि भवन के नाम पर चर्च बनाया जा रहा था..

2 min read
Google source verification
raipur bulldozer action

रायपुर में बुलडोजर एक्शन! सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने सामुदायिक भवन को ढहाया ( Photo - Patrika )

Bulldozer Action: रायपुर में आज बुलडोजर एक्शन हुआ है। सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने एक विवादित सामुदायिक भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। बता दें कि लंबे समय से सामुदायिक भवन को लेकर विवाद चल रहा था। हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय ने सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाए जाने का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत भी की थी, जिसके बाद नगर निगम और जिला प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

Bulldozer Action in raipur: भारी पुलिस बल तैनात

जानकारी के अनुसार आज सुबह प्रशासन की टीम दल बल के साथ पहुंची और कार्रवाई की। इस दौरान कहीं कोई विवाद की स्थिति कार्रवाई के दौरान स्थिति न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सेंट पॉल स्कूल के दोनों तरफ की सड़कों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। मौके पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ADCP) समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

हिंदू स्वाभिमान ने लगाए आरोप

इस पूरे मामले में हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है सेंट पॉल स्कूल परिसर एक शैक्षणिक संस्थान है। सेंट पॉल ट्रस्ट के पास इस जमीन की लीज़ साल 2022 में ही खत्म हो चुकी है। लीज़ समाप्त होने के बावजूद स्कूल परिसर में बिना किसी वैध अनुमति के सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा था।

विवाद बढ़ने के बाद कार्रवाई

सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाने के आरोप के बाद कई हिंदू संगठन आगे आए। (Bulldozer Action) वहीं इसे लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा था। कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं अब मामला गरमाने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने आज सुबह-सुबह बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने कुछ ही घंटे में सामुदायिक भवन को जमींदोज कर दिया।