8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेमेतरा में बुलडोजर एक्शन! 82 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त, करोड़ों की जमीन कराई गई खाली

Chhattisgarh Bulldozer Action: बेमेतरा में प्रशासन ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 82 से अधिक निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर अभियान के दौरान करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त कराई गई।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Bulldozer Action

Chhattisgarh Bulldozer Action(photo-patrika)

Chhattisgarh Bulldozer Action: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रशासन ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 82 से अधिक दुकानों, मकानों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुलडोजर चलाकर करोड़ों रुपये की सरकारी और सार्वजनिक भूमि को कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की इस सख्ती के बाद अतिक्रमणकारियों और अवैध प्लॉटिंग से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहने के संकेत दिए

Chhattisgarh Bulldozer Action: संयुक्त टीम ने चलाया विशेष अभियान

प्रशासन द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस विभाग की टीम शामिल रही। अधिकारियों की मौजूदगी में चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनियों पर शिकंजा

प्रशासन की जांच में कोबिया रोड, मोहभट्टा रोड और जिला अस्पताल मार्ग के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनियां विकसित किए जाने की जानकारी सामने आई है। कई स्थानों पर बिना वैधानिक अनुमति और जरूरी दस्तावेजों के भूखंडों की बिक्री की जा रही थी। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित मामलों की जांच तेज कर दी है।

51 से अधिक बिल्डरों और ठेकेदारों को नोटिस

अधिकारियों ने बताया कि बिना आवश्यक अनुमति और रेरा (RERA) पंजीयन के निर्माण कार्य संचालित करने वाले 51 से अधिक बिल्डरों एवं ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संदिग्ध भूखंडों और परियोजनाओं की रजिस्ट्री पर भी रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि अवैध निर्माण और कब्जों के मामलों में कुछ प्रभावशाली लोगों तथा राजनीतिक रूप से जुड़े व्यक्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने किसी विशेष व्यक्ति या राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों और जांच रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध कब्जे, अनियमित निर्माण और बिना अनुमति की प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि शहर के सुनियोजित विकास और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

प्रशासन के अनुसार, जिन क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतें मिली हैं, वहां भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले सभी वैधानिक दस्तावेजों की जांच अवश्य करें। इस कार्रवाई को बेमेतरा जिले में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी अतिक्रमण विरोधी मुहिम माना जा रहा है, जिसने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के कारोबार पर बड़ा असर डाला है।