
CAF जवान लूट रहा था अपने ही कैंप के हथियार, नक्सलियों से मिलीभगत का खुलासा भी
जगदलपुर. दंतेवाड़ा पुलिस ने कासोली स्थित सीएएफ की 10 वीं बटालियन के कांस्टेबल राजू की माआेवादियों के साथ मिलीभगत का खुलासा किया है। मंगलवार को मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि वह पिछले पांच सालों से कैंप के शास्त्रागार से बंदूक व गोलियां चोरी करके माओवादियों को बेच रहा था।
हाल ही में कासोली कैंप से 4 मैगजिन चोरी होने की शिकायज की जांच के दौरान इस मामले के तार राजू से जुड़े मिले। तत्काल उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसके खुलासे से पुलिस भी सन्न रह गई। उसने बताया कि इस काम में उसके साथ कैंप के ही 1 लोग और शामिल हैं।
सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जैसे-जैसे खुलासे होते जाएंगे गिरफ्तारी होती जाएगी। एसपी ने बताया कि आरोपी आरक्षक के पास से कैंप का ब्लू प्रिंट मिला है। इस नक्शे में बैरक से लेकर कैंप की तमाम गतिविधियों को इंगित किया गया है। पूछताछ में उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि इंद्रावती नदी पार का कमांडर मल्लेश के साथ उसकी तीन मीटिंग हुई है।
उस मीटिंग में ही कैंप पर हमला कर हथियारों को लूटने का प्लान तैयार हुआ था। पकड़े गए खाकी वर्दी वाले माओवादी सीएएफ कैंप से दो एसएलआर व 70 राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किये।
Updated on:
10 Oct 2018, 11:12 AM IST
Published on:
10 Oct 2018, 11:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.