2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल के प्यार के बाद जवान ने की प्रेमिका से शादी, बीवी बनने के बाद खुला राज कि उससे पहले भी…

जहां सीएफ के जवान ने महिला कर्मचारी को धोखा देकर उसका फायदा उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 2 Sep 2018, 3:46 PM IST

crime in love

3 साल के प्यार के बाद जवान ने की प्रेमिका से शादी, बीवी बनने के बाद खुला राज कि उससे पहले भी...

जशपुरनगर/रायपुर. महिलाओं के ऊपर बढ़ते अपराधों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में देखने आया है। जहां सीएफ के जवान ने महिला कर्मचारी को धोखा देकर उसका फायदा उठाया है। दोनों काफी सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन जब शादी हुई तो महिला के सामने एक हैरान कर देने वाला सच सामने आया। जिसके बाद महिला को पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आइए जानते है क्या है मामला...

यह भी पढ़ें ! SI और लेडी कांस्टेबल की लव स्टोरी का खौफनाक अंत, हाथ-पैर काट न्यूड फेंक दी बॉडी और सिर ले गया अपने साथ...

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीएफ का जवान परमानंद सादूल के द्वारा एक महिला कर्मचारी को अपने प्यार के झांसे में ले लिया था। जिसके बाद वह लगातार महिला का दैहिक शोषण करता रहा। ये सिलसिला लगभग 3 सालों ताल चलता रहा। जिसके बाद महिला ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके कारण आरोपी ने 2017 में हिन्दू रीति रिवाओं से महिला से शादी कर ली।

इस शादी के लिए पीडि़ता ने 5 लाख रुपए उधार लेकर खर्च किए। इसके अलावा आरोपी को 6 लाख रुपए का एक कार भी दी थी। शादी हो जाने के 6 महीने बाद पीडि़ता को पता चला कि आरोपी पहले से शादी शुदा है। उसने उसे धोखे में रखकर उसके साथ शादी की है। शादी करने के बाद आरोपी के द्वारा लगातार पीडि़ता को मानसिक रुप से प्रताडि़त करता रहता था और उससे रुपए की भी मांग करता था।

यह भी पढ़ें ! मां बोली- बेटा, जल्दी घर आजा, बहू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है, जब पहुंचा तो ऐसा था नजारा

पीडि़ता ने आरोपी से परेशान होकर आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 494, 495 एवं 498 (क) भादवी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।