
CBI अफसर बनकर बोला - अगर सेक्स रैकेट चलाना है तो मुझे भी करना होगा खुश, वरना...
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में बहुत दिनों से चला रहा एक ऐसे रैकेट पकड़ा गया है। इस छापेमारी में कुछ लोगों के नकली सीबीआई अफसर बनकर सेक्स रैकेट संचालकों से वसूली कर रहे थे। सेक्स रैकेट पर छापा मारकर ब्लैकमेल करने पहुंचे नकली सीआइडी अफसर बीती रात असली पुलिस वालों के हत्थे चढ़ गए। नकली सीआइडी गिरोह के 1 महिला और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है।
सेक्स रैकेट में शामिल 5 लड़कियां, 3 ग्राहकों व संचालकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके से भाठागांव निवासी अभिषेक दक्षिणी, फिंगेश्वर निवासी आकाश साहू, न्यू राजेंद्र नगर निवासी मो. नसीम, राजिम निवासी सीतल सिन्हा समेत 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। फर्जी सीआइडी अधिकारी के रूप में अनुपमा त्रिपाठी, रोहित सिंह, सूरज टंडन और प्रकाश देवहरे थे। गिरोह की सरगना सरगना अनुपमा त्रिपाठी हैं। सूरज टंडन की पहचान दोंदेकला के उप सरपंच व भाजपा नेता के रूप में हुई है। दोंदेकला में पत्थर खदानों के संचालकों से वसूली का प्रयास किया था।
भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी निवासी प्रार्थी दीपक साहू ने टिकरापारा थाने में शिकायत की कि वह शुक्रवार की शाम 7 बजे पचपेड़ी नाका के पास खड़ा था। उसी दौरान अनुपमा त्रिपाठी अपने तीन साथियों के साथ चार पहिया वाहन से पहुंची और खुद को सीआइडी अफसर बताया। उसने कहा कि रावतपुरा कॉलोनी स्थित इंदरसिंह ठाकुर के मकान में देह व्यापार चल रहा है। जहां रेड करने जाना है और तुम्हें गवाही के रूप में उपस्थित रहना पड़ेगा। वहां पहुंचने पर पता चला कि 5 युवतियां और 3 युवक संदिग्ध अवस्था में हैं।
इसके बाद अनुपमा त्रिपाठी और सूरज टंडन ने वहां मौजूद रैकेट संचालक को धमकाना शुरू किया और सीआइडी अफसर का कार्ड दिखाकर 10 लाख रुपए मांगे। प्रार्थी ने विरोध किया तो उसे भी सेक्स रैकेट में फंसाने की धमकी देते हुए 2 लाख रुपए मांगने लगे। इस पर दीपकने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 384 और 419 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
टिकरापारा पुलिस ने सेक्स रैकेट से 5 लड़कियां और 3 ग्राहक और 1 महिला-पुरूष दलाल को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इन लड़कियों में कुछ लड़कियां कोलकाता और दूसरे राज्यों से है। जबकि, कुछ लड़कियां छत्तीसगढ़ की है। क्राइम ब्रांच डीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया पाइंटर की सूचना पर कार्रवाई की गई।
Published on:
02 Sept 2018 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
