10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CD Scandal: 26 जून को होगी सीडी कांड की सुनवाई, CBI द्वारा लगाई रिविजन याचिका

CD Scandal: सीडीकांड में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को उन्मोचित किए जाने के खिलाफ सीबीआई द्वारा रिविजन याचिका लगाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
CD Scandal: 26 जून को होगी सीडी कांड की सुनवाई, CBI द्वारा लगाई रिविजन याचिका

CD Scandal: कथित सेक्स सीडीकांड की सुनवाई अब 26 जून को होगी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को प्रकरण की सुनवाई हुई। इस दौरान विनोद वर्मा और विजय भाटिया की ओर से रिविजन याचिका का आवेदन पेश किया गया। साथ ही अदालत को बताया कि इस प्रकरण से उनका कोई वास्ता नहीं है।

CD Scandal: रिविजन याचिका

सीबीआई ने झूठे प्रकरण में फंसाया है। इसी प्रकरण में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सीडीकांड से उन्मोचित(बरी) किया गया है। इसी प्रकरण में उन्हें भी आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: CG में हनीट्रैप का भंडाफोड़, लड़कियों के हुस्न में फंसाकर बनवाते थे अश्लील VIDEO, इस हाल में किया गिरफ्तार

बता दें कि इस प्रकरण में विनोद वर्मा, विजय भाटिया, कैलाश मुरारका और विजय पड्या को आरोपी बनाया गया है। इसमें कैलाश की ओर से पहले ही रिविजन याचिका लगाई गई है।

CD Scandal: आरोपी बनाने आवेदन

सीडीकांड में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को उन्मोचित किए जाने के खिलाफ सीबीआई द्वारा रिविजन याचिका लगाई है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं सीबीआई के लोक अभियोजक द्वारा आवेदन पेश किया गया। उक्त रिविजन याचिका पर 17 जून को सुनवाई होगी।