28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Raipur News: पिकनिक मनाने गए 2 युवक खारून नदी में डूबे, दोनों की मौत

Raipur News: पिकनिक मनाने गए 2 युवक खारून नदी में डूबे, दोनों की मौत

Raipur News: पुलिस के मुताबिक नवा रायपुर और लाभांडी निवासी अर्जुन यादव (18 साल) , भूपेंद्र भुंडे (21) अपने साथी विकास के साथ रविवार को पिकनिक मनाने सातपाखर एनीकट गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 29 Apr 2025, 12:49 PM IST

raipur news, Kharun river raipur

Raipur News: पिकनिक मनाने गए दो युवक खारून नदी में डूब गए। सोमवार को दोनों के शव मिले। मुजगहन पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक नवा रायपुर और लाभांडी निवासी अर्जुन यादव (18 साल) , भूपेंद्र भुंडे (21) अपने साथी विकास के साथ रविवार को पिकनिक मनाने सातपाखर एनीकट गए। अर्जुन और भूपेंद्र नहाने के लिए नदी में उतरे।

Raipur News: गोताखोर की टीम ने बरामद की लाश

विकास बाहर खड़ा था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। नदी में युवकों के डूबने की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम नदी में डूबे युवकों की तलाश में लगी रही। शाम को अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह मृतकों की लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। बताया जाता है कि तीन युवक इससे पहले भी वहां नहाने जा चुके थे।

यह भी पढ़ें: Raipur News: कश्मीर में फंसे 55 यात्री वापस लौटे, वीडियो में बताई पूरी कहानी, देखें