CG Board 2024: बता दें कि 23 अक्टूबर को शहीद स्मारक शासकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 75 प्राचार्य और विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल और बीईओ उपस्थित रहे। इसमें विधायक ने छात्रों को प्रोत्साहित करने नकद राशि की घोषणा के अलावा स्कूलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्राचार्यों को निर्देशित किया।