
CG Board: परिणाम घोषित होने के बाद बहुत से विद्यार्थी चिंतित हो जाते है कि 11वीं में क्या विषय चुनें पर बोर्ड ने इसका निवारण ढूंढ लिया है। विद्यार्थियों की मुश्किलें आसान करने के लिए कॉउंसलिंग शुरू की है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के विशेषज्ञों से छात्र-छात्राएं तनाव से बचने और कॅरियर मार्गदर्शन के लिए 30 मई तक सवाल पूछ सकते हैं। माशिमं ने अपने परामर्श टोल फ्री नंबर पर परामर्श लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इसमें स्टूडेंट्स तनाव से बचने व कॅरियर के संबंध में विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
माशिमं ने परामर्श टोल फ्री नंबर को 30 मई तक खुला रखने का निर्णय लिया है। माशिमं ने पशमर्श केंद्र खुला रखने की अवधि 15 दिन बढ़ा दी है। केवल रविवार को परामर्श केंद्र बंद रहेगा। 17 मई को भी टोल फ्री नंबर 18002334363 पर आगे के कॅरियर के संबंध में कई विद्यार्थियों ने सलाह ली। कुछ छात्रों ने पूछा पूरक का फार्म कब आ रहा है? क्रेडिट योजना से पेपर देना है, श्रेणी सुधार के संबंध मे जानकारी चाही गई। पुनर्मूल्यांकन करना है, जैसे विभिन्न प्रश्न पूछे गए। माशिमं के विशेषज्ञ ने बच्चों का मार्गदर्शन करने के साथ उनकी समस्या का निराकरण किया।
हेल्पलाइन में शुक्रवार को उपसचिव जेके अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक प्रीति शुक्ला ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कॅरियर के संबंध में और तनाव से बचने के प्रश्नों और समस्याओं का निराकरण किया।
Updated on:
18 May 2024, 11:04 AM IST
Published on:
18 May 2024, 11:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.