21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM भूपेश बघेल ने विधानसभा में की घोषणा, अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की होगी खरीदी

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को विधानसभा में इस साल प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है। राज्य सरकार अब तक किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी करती है।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ विधानसभा

छत्तीसगढ़ विधानसभा

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को विधानसभा में इस साल प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है। राज्य सरकार अब तक किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी करती है। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे सरकार का मास्टक स्ट्रोक माना जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रायपुर मेडिकल कॉलेज में 200 पदों पर भर्ती, सक्ति और बेमेतरा में नवीन आत्मानंद स्कूल खोलने सहित अन्य घोषणाएं की।

विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने किसानों, गरीबों, मजदूरों, युवा, महिलाएं सभी वर्गों के लिए लगातार काम कर रही है। साढ़े चार साल में किसानों की आय में वृद्धि बढ़ोतरी हुई है। आदिवासियों से तेंदूपत्ता की खरीदी में बढ़ोतरी हुई है। वन अधिकार पट्टा बड़ी संख्या में दिए गए।

यह भी पढ़ें: CRPF स्थापना दिवस: CG के नक्सलगढ़ में फोर्स के कैंप में रात बिताएंगे अमित शाह, कई मायनों में होगा ऐतिहासिक

आदिवासियों को जमीन वापसी हमारी सरकार ने कराई। प्रदेश की कानून व्यवस्था भाजपा सरकार की तुलना में हमारी सरकार में बेहतर है। भाजपा शासन में कानून व्यवस्था कैसी थी, प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है। दंतेवाड़ा में जेल ब्रेक भाजपा के शासन में ही हुआ। जो नक्सली वहां से फरार हुए वे अब तक नहीं पकड़े गए।

कार्रवाई करने जाओ तो कोर्ट चले जाते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा शासन में गरीबों का चावल खा गए और हम कार्रवाई करने गए तो भाजपा के एक नेता कोर्ट चले गए। उन्होंने कहा, गरीबों का चावल खाने पर जरूर कार्रवाई होगी। चाहे कोई भी हो। चिटफंड और नान घोटाला भाजपा के कार्यकाल में ही हुआ। घोटालों के भीष्म पितामह हम पर आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा हमेशा से बदले की कार्रवाई से काम करती है। पहले उकसाते हैं, फिर कार्रवाई करती है। ईडी की कार्रवाई भी भाजपा शासित राज्य हैं, वहां न कर गैर भाजपा शासित राज्यों में कार्रवाई करवा रही है।

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि जो केस खत्म हो चुके थे, उसे भी भाजपा दोबारा खुलवाकर बदले की राजनीति कर रही है। इधर, प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, सीएम ने साढ़े चार साल में घोषणा क्यों नहीं किया। यहां के किसान नहीं समझते क्या, अब धान खरीदी विधानसभा चुनाव के बाद होगी। नवंबर में विधानसभा चुनाव होगा, दिसंबर से धान खरीदी होगी, जो नई सरकार बनेगी वह सरकार धान खरीदी करेगी।