
आबकारी मंत्री कवासी लखमा
CG Budget Session 2023: छत्तीसगढ़ के बजट सत्र का आज शुक्रवार को तीसरा दिन है। इस दौरान विधानसभा में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस वित्तीय वर्ष में शराब से निर्धारित लक्ष्य से 100.47 प्रतिशत कमाई हो चुकी है। दरअसल, विधानसभा में भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने एक सवाल पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने यह जानकारी दी है।
विधायक ने मांगी थी ये जानकारी
जानकारी के अनुसार, बजट सत्र के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को विधायक सौरभ सिंह ने पिछले तीन और वर्तमान वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग से मिले राजस्व की जानकारी मांगी थी। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व लक्ष्य के खिलाफ हुई कमाई का प्रतिशत भी पूछा था।
जानिए किस वर्ष मिला कितना राजस्व
विधायक के इस सवाल का जवाब देते हुए आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 4952.79 करोड़, 2020-21 में 4636.90 करोड़, 2021-22 में 5119.15 करोड़ और 2022-23 में (01 अप्रैल 2022 से 6 फरवरी 2023 तक) 5525.99 करोड़ राजस्व मिला है।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आगे बताया कि वर्ष 2019-20 में 5199.72 करोड़ लक्ष्य तय किया गया था। इस लक्ष्य का 95.25 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, वर्ष 2020-21 में 5000 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। राजस्व को इसका 92.74 प्रतिशत प्राप्त हुआ। इस प्रकार वर्ष 2021-22 में 5499.99 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 92.91 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हुआ। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5499.99 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें 6 फरवरी तक 100 प्रतिशत से अधिक राजस्व प्राप्त हो चुका है।
Published on:
03 Mar 2023 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
