8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Collector-SP Conference: CM साय इस दिन लेंगे अधिकारियों की क्लास, सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी देंगे रिपोर्ट…

CG Collector-SP Conference: राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रदेश के सभी एसपी और कलेक्टरों की क्लास लगने वाली है। सीएम साय 12 और 13 सितंबर को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 5 Sep 2024, 11:57 AM IST

CG Collector-SP Conference

CG Collector-SP Conference: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 12 और 13 सितम्बर को कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की कांफ्रेंस होगी। यह बैठक राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में होगी। बैठक सुबह 10.45 बजे से शुरू होगी। दो दिन चलने वाली मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे।

CG Collector-SP Conference: कॉन्फ्रेंस को लेकर तैयारियां शुरू

मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को सीएम साय कलेक्टरों की बैठक लेंगे। वहीं 13 सितंबर को पुलिस अधीक्षकों की क्लास होगी। इस दौरान अपराध, रेवेन्यू, आवास जैसे अलग अलग एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना है। (CG Collector-SP Conference) बताया जा रहा है कि बैठक में सबसे लंबी चर्चा कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग और रेवन्यू डिपार्टमेंट पर होगी। इस कांफ्रेंस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने बैठक का एजेंडा तय

सामान्य प्रशासन विभाग ने बैठक का एजेंडा तय कर दिया है। साथ ही, सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पूरी तैयार के साथ आने के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन 12 सितम्बर को मुख्यमंत्री विभागवार चर्चा करेंगे। इसमें कलेक्टर, एसपी के साथ ही संभागायुक्त, आईजी, जिला पंचायत के सीईओ, नगर निगम आयुक्तों को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें: CG Weather Radar: अब होगी मौसम की सटीक भविष्यवाणी, प्रदेश में जल्द स्थापित होगा अपना रडार सिस्टम…

सबसे पहले होगी राजस्व विभाग की समीक्षा

इसमें सीएम विभागवार शासकीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सबसे पहले राजस्व विभाग की समीक्षा होगी। इसमें नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों को प्राथमिकता दिया गया है। (CG Collector-SP Conference) दूसरे दिन कलेक्टर और एसपी के साथ अलग से बैठक होगी। इसमें कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसका अलग-अलग बिंदु पर एजेंडा तय कर दिया गया है।

एसपी बताएंगे गैंग के खिलाफ कितनी कार्रवाई की

CG Collector-SP Conference: सीएम साय पुलिस अधीक्षकों की बैठक में मुख्य रुप से अपराधों की रोकथाम पर फोकस करेंगे। इस दौरान संगठित अपराध यानी गैंग्स के खिलाफ कितनी कार्रवाई की गई है। इसी तरह महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध तथा उसकी रोकथाम की जानकारी लेंगे तथा नशीले पदार्थों के रुट मैप, ड्रग्स डिस्पोजल, इसका नेटवर्क तथा नारकोटिक्स प्रकरणों आदि की रिपार्ट पेश करने कहा गया है।