1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंत्योदय एक्सप्रेस को लेकर भूपेश ने दिया ये बयान, कहा – झूठ बोलकर जनता को लूट रही सरकार

छत्तीसगढ़ से चलने वाली तीन नई ट्रेनों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 30 Apr 2018, 5:34 PM IST

Bhupesh bagel arrested in janjhir in PM modi visit in chhhatiisgarh

भूपेश बोले - UPA ने छत्तीसगढ़ से चलाई 50 से अधिक नई ट्रेनें, NDA ने महज एक

रायपुर . छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने रेल मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ को तीन नई ट्रेनों की सौगात देने के दावे को जनता को गुमराह करने वाला एवं झूठा बताया। बघेल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार सालों में दुर्ग निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस के अलावा एक भी नई ट्रेन जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ से होती हो, नहीं दी, जबकि यूपीए सरकार के 10 साल में 50 से अधिक ट्रेनें छत्तीसगढ़ से प्रारम्भ की गई।

Read More : खुशखबरी : बिना रिजर्वेशन यात्री अब कर सकेंगे 350 रुपए में हाईटेक बोगियों में दिल्ली तक का सफर

बघेल ने कहा है कि जबलपुर से कलकत्ता जाने वाली ट्रेन या फिर पुणे से कलकत्ता जाने वाली ट्रेन छत्तीसगढ़ महज क्रॉस करके जाएगी और डायरेक्ट बुकिंग होने के कारण उसमें छत्तीसगढ़ के यात्रियों को जगह मिलने की संभावना बहुत कम होगी और इन ट्रेनों को छत्तीसगढ़ के लिए सौगात के रूप में प्रस्तुत करना रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं मुख्यमंत्री रमन सिंह की जनता के साथ धोखाधड़ी है, अगर छत्तीसगढ़ से क्रॉस करने वाली ट्रेनों को गिना जाए, तो 50 से अधिक ट्रेनें यूपीए सरकार की उपलब्धि और जुड़ जाएगी।

Read More : सफर में मुसीबत में काम आता है ये एेप, रेल यात्री एेसे लें इसका लाभ, जानें इसकी खासियत

बघेल ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस अंत्योदय एक्सप्रेस को रायपुर से फिरोजपुर के बीच नई ट्रेन के रूप में केन्द्र की भाजपा सरकार प्रचारित कर ही है, वह भी दो वर्ष पूर्व से घोषित बिलासपुर फिरोजपुर अंत्योदय एक्सप्रेस है, जिसका रेक बिलासपुर में आकर एक साल से खड़ा हुआ है, परन्तु मालगाडि़यों को प्राथमिकता देने के लिए यह ट्रेन चालू नहीं की गई, अब इसे नए नाम से चालू करवा कर वाह-वाही लूटने का झूठा प्रयास किया जा रहा है।

Read More : अब घर बैठे पाएं 10 हजार रुपए, नहीं पता है नई योजना तो तुरंत पढ़ें यह खबर

बघेल ने मोदी शासनकाल में किराए में हुए भारी बढ़ेतरी, टिकट वापसी को जटिल बनाना और स्पेशल फेयर, फ्लैक्सी फेयर की आड़ में आम जनता को लूटने के रेल विभाग के आदेशों की कड़ी निंदा की और कहा कि आम जनता को तकलीफ देने का कोई भी मौका मोदी सरकार नहीं छोड़ती, सरकार बदलने का वक्त आ गया है।