
CG Crime: हत्या से लेकर गुंडागर्दी सहित शहर में 31 क्राइम कर चुका हिस्ट्रीशीटर बेखौफ होकर नशे का गोरखधंधा कर रहा था। पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर हिस्ट्रीशीटर और उसके भाई को धरदबोचा। आरोपियों के पास से गांजा, नशे की गोलियां और अवैध पिस्टल बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक कालीबाड़ी नेहरू नगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया लंबे समय से गांजा और अन्य मादक पदार्थ का गोरखधंधा चला रहा था। पिछले दिनों नरैय्या तालाब के पास अब्दुल जाफर और सुनील जगत गांजा बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हिस्ट्रीशीटर मुकेश और उसके भाई संजू का गांजा बेचने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने कालीबाड़ी में नाले के पास एक मकान में छापा मारा। मौके से पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मुकेश व संजू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास 6 किलो 119 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, अल्प्राजोलम (2400 नशे की गोलियां) बरामद हुए। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
31 मामले हैं दर्ज
हिस्ट्रीशीटर मुकेश के खिलाफ 31 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, गुंडागर्दी, बलवा, मारपीट, अवैध शराब बिक्री तथा एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। उसके भाई संजू के खिलाफ 15 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत आगे भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध
Published on:
26 Feb 2026 11:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
