11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Culture: ये हैं छत्तीसगढ़ के स्वादिष्ट व्यंजन,चखते ही फेवरेट लिस्ट में हो जाएंगे शामिल, देखें photos

Chhattisgarh Traditional Food: छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जहां देसी और स्वादिष्ट खानों का विशेष महत्व है। यहां के लोग हर फेस्टिवल में नए-नए प्रकार के व्यंजन बनाते हैं। छत्तीसगढ़ अपने खान-पान लिए एक अलग महत्त्व रखता है। यहां आपको वनोपज से लेकर तले भुने सभी प्रकार के व्यंजन मिलेंगे।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Traditional Food

Famous Food OF CG Farra: फरा छत्तीसगढ़ का फेमस पकवान है. छत्तीसगढ़ के लगभग हर घर में इसे बनाया जाता है. फरा इतना फेमस है कि ये वहां के फेमस रेस्टोरेंट में भी मिलता है. इसे चावल आटे से तैयार किया जाता है.

Chhattisgarh Traditional Food

Famous Food OF CG Kari : करी भी छत्तीसगढ़ का फेमस पकवान है. करी को बेसन से बनाया जाता है. करी को छत्तीसगढ़ के लोग बहुत खाते हैं. ये एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर एक मौके पर बनाया जाता है.

Chhattisgarh Traditional Food

Famous Food OF CG Khurmi: खुरमी मीठा व्यंजन है. जिसे गेंहू और चावल आटे के साथ बनाया जाता है. छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में इसकी खूब मांग होती है.

Chhattisgarh Traditional Food

Famous Food OF CG Airasa: अईरसा भी छत्तीसगढ़ के स्वादिष्ट व्यंजन की लिस्ट में शुमार है. इसे चावल के आटे से बनाया जाता है. अईरसा बनाने के लिए चावल आटे को भिगोकर फिर सुखाकर उसमें गुड़ की चासनी डाली जाती है. इसके बाद तेल में तला जाता है.

Chhattisgarh Traditional Food

Famous Food OF CG Chela : चीला लगभग हर राज्यों में बनाया जाता है. लेकिन छत्तीसगढ़ के चीले की बात ही अलग होती है.वहां के लोग ज्यादातर सुबह के नास्ते में इसे बनाते हैं. चीला छत्तीसगढ़ का पारंपरिक व्यंजन है. इसे चावल आटे से बनाया जाता है.