
CG College admission News: राजधानी के सबसे बड़े शासकीय नागार्जुन पीजी विज्ञान महाविद्यालय में दो मेरिट लिस्ट निकलने के बाद भी स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आधी से अधिक सीटें खाली है। कॉलेज ने पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को और दूसरी 8 जुलाई को जारी की थी, जिसमें 80 फीसदी से ऊपर कटऑफ गया है।
CG Education News: दोनों में मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 13 जुलाई थी। शनिवार तक कॉलेज में बॉयो और मैथ्स ग्रुप की मात्र 33 फीसदी सीटें भरीं थी। अब कॉलेज 15 जुलाई से ओपन काउंसलिंग करने जा रहा है। इसके जरिए 19 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। ओपन काउंसिलिंग में 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त पाने वाले विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राओं को सुबह 11 बजे से बुलाया गया है।
साइंस कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर के लिए कुल 954 सीटें हैं, जिसमें सर्वाधिक बीएससी बायो में 220 और मैथ्य में 230 सीटें शामिल हैं। भू-गर्भ शास्त्र (जूलॉजी, बॉटनी), रक्षा-अध्ययन में 30-30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सूक्ष्म जीव विज्ञान में 40, जैव-रसायन में 24, जैव प्रौद्योगिकी में 60, सूचना प्रौद्योगिकी में 63, कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी में 63 सीटें हैं। 50-50 सीटें भूगोल और अर्थशास्त्र की हैं। बॉयो ग्रुप में अब तक 100 से अधिक व मैथ्य ग्रुप में भी 100 से अधिक ने प्रवेश लिया है।
छत्तीसगढ़ कॉलेज में बीकॉम, बीए, बीएससी और लॉ डिपार्टमेंट में ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए करीब 1400 सीटें हैं। बीकॉम फर्स्ट ईयर में 235, बीकॉम कम्प्यूटर साइंस में 30 सीटें हैं। बीकाम में 355 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। ( Chhattisgarh College ) बीएससी बायो में 265 और मैथ्स में 203 सीटें हैं। विधि प्रथम सेमेस्टर में 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहींए पीजीडीसीए में 50 सीटें उपलब्ध हैं। साथ ही एलएलबी में 160 सीटें उपलब्ध हैं।
15 जुलाई- सीबीबीटी, सीजेडबीटी
16 जुलाई- सीबीएमबी, सीबीबीसी, सीजेडबीसी
18 जुलाई- सीबीडी, सीजेडडी, सीबीजी, सीजेडजी
19 जुलाई- सीबीजेड
Science college: छत्तीसगढ़ कॉलेज की तीसरी लिस्ट जारी
रायपुर के दूसरे सबसे बड़े महाविद्यालय छत्तीसगढ़ कॉलेज ने तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी मेरिट लिस्ट भी 70 फीसदी से ऊपर कटऑफ गया है। तीसरी मेरिट लिस्ट में बीए का कटऑफ 74.2 फीसदी, बीएससी बायो में 81 फीसदी, बीएससी मैथ्स में 78 फीसदी और बीकॉम में 89 फीसदी कटऑफ गया है। इसके अनुसार 18 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद खाली सीटों के लिए 19, 20 और 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ कॉलेज में ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। 13 जुलाई तक महाविद्यालय में बीए में 96, बीएससी बॉयो मेें 60, बीएससी मैथ्स में 32 और बीकॉम में 111 सीटों में प्रवेश दिया जा चुका है। शेष सीटों पर अब तीसरी मेरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग होगी।
Updated on:
15 Jul 2024, 12:15 PM IST
Published on:
15 Jul 2024, 12:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.